बांग्लादेशी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा बल्ला, भारत ने लगाया प्रतिबंध
कहते हैं हर एक्शन का रिएक्शन जरूर होता है, और भारत–बांग्लादेश क्रिकेट विवाद में अब वही देखने को मिल रहा है। पहले बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर रोक लगी और अब इसका असर खिलाड़ियों के इक्विपमेंट तक पहुंच गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेशी बल्लेबाज अब भारत की मशहूर बैट बनाने वाली कंपनी SG के बल्ले से खेलते नजर नहीं आएंगे।
कैंसिल हुआ कॉन्ट्रैक्ट

मुस्तफिजुर रहमान से शुरू हुआ विवाद


हालांकि, बांग्लादेश की इस मांग पर ICC ने साफ इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC ने दो टूक कह दिया है कि तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे। ये मैच कोलकाता और मुंबई में होने हैं।
कुल मिलाकर, भारत-बांग्लादेश के इस क्रिकेट विवाद की आंच अब मैदान से निकलकर कारोबार और स्पॉन्सरशिप तक पहुंच चुकी है। SG के इस फैसले को भी इसी कड़ी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर साफ दिख सकता है।



