कोटमी सोनार में बालूराम मनहर बने निर्विरोध उपसरपंच
संवाददाता:- सुबोध थवाईत
जांजगीर चांपा/जिले के कोटमी सोनार ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का 8 मार्च को ग्राम पंचायतों में उपसरपंच के निर्वाचन संपन्न हुआ अकलतरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोटमी सोनार में उपसरपंच का चुनाव सरपंच श्रीमती रेखा सोनी एवम सभी 20 पंचों के उपस्थिति में पीठासीन अधिकारी अमृत लाल सिहानी द्वारा कराया गया! जिसमें केवल एक उम्मीदवार बालूराम मनहर ने दावेदारी पेश किया जिसका सभी पंचों द्वारा समर्थन किया गया! अन्य अभ्यर्थी नही होने के कारण पीठासीन अधिकारी द्वारा बालूराम मनहर को निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित होने की घोषणा की! उपस्थित पंचों ने बालूराम मनहर को उपसरपंच बनने पर बाजे गाजे के साथ फूलमाला पहनाकर एवम रंग गुलाल लगाकर बधाई दी
नवनिर्वाचित उपसरपंच बालूराम मनहर ने कहा कि जिस तरह सभी पंचों ने मुझे एकजुटता से निर्विरोध उपसरपंच चुना है उसी तरह आने वाले पांच साल में एकजुट होकर गांव के विकास एवम खुशहाली के लिए कार्य करेंगे!
- उपसरपंच निर्वाचित होने होने के बाद बालूराम मनहर ने जुलूस के साथ ग्राम भ्रमण कर लोगों का अभिवादन किया बालूराम मनहर के उपसरपंच होने पर सचिव हेमलाल सिंह अभिमन्यु सिंह बंजारे रोजगार सहायक, प्रदीप सोनी, प्रेमचंद कुर्रे, रमेश मल्होत्रा, चंदूलाल मंडलोई, सहित ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।



