Press "Enter" to skip to content

जांजगीर में सड़क हादसे में बर्थडे के दूसरे दिन युवक की हुई मौत:- अज्ञात वाहन ने सामने से मारी टक्कर, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक

जांजगीर में सड़क हादसे में बर्थडे के दूसरे दिन युवक की हुई मौत:- अज्ञात वाहन ने सामने से मारी टक्कर, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चांगोरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक सामने से ठोकर मारी है। हादसे में युवक अभिजीत मिश्रा 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था,17 जून को युवक का था जन्मदिन, अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है

मिलीं जानकारी अनुसार, 18 जून की दोपहर 3 बजे लगभग घर से युवक अभिजीत मिश्रा से निकला हुआ था। वह कहा जा रहा था इसकी जानकारी परिजनों को भी नही है। रात को घर वापस जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मारी है जिससे युवक बाइक से छिटक कर सड़क किनारे जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट होने से खून का अधिक बहाव होने पर घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव उठाकर मर्चुरी भेजा गया है। आज बुधवार को अकलतरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश पुलिस कर रही है।

READ MORE-  नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शिवलता राठौर और अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन में वार्ड में हुई सभा....

परिजनों ने बताया की अभिजीत मिश्रा का 17 जून को जन्म दिन था,पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह सुबह उठकर कड़ी मेहनत करता था।

More from जांजगीर-चांपाMore posts in जांजगीर-चांपा »