नौकरी लगने कों लेकर पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया के नाम पर ठगी,थाने में रिपोर्ट दर्ज,क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी खबर….
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के नाम पर नौकरी लगने को लेकर ठगी का मामला सामने आया हैं जिसमे आरोपी प्रकाश वैष्णव ने खुद को निजी सचिव बता कर 1 लाख 50 हजार रू की ठगी की गई है। जिसके खिलाफ धारा 420 के तहत बांगो थाने में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी अनुसार, पीड़ित टीकाराम श्रीवास ने बताया की ग्राम बांगो में समाज के गुरु मधुर दास वैष्णव के घर में प्रकाश वैष्णव से परिचय हुआ था। जिसमे उसने अपना परिचय में बता की मैं डॉ शिव कुमार डहरिया का निजी सचिव हु मै तुम्हारी बेटी सरिता को नौकरी लगवा दूंगा जिसके लिए दो लाख रु की जरूरत होगी। जिसके झांसे में आ गया और 28/8/2020 को नगदी 50 हजार रू दिया । जिसके बाद 4.9.2020 को प्रकाश वैष्णव अपने दोस्त के साथ आया और बोला की मंत्री जी का पैसा देना है कहते हुए 1.50 लाख रु ले लिया। जैसे जैसे समय गुजरता गया तब प्रकाश वैष्णव को नौकरी के बारे में पूछा तो गोल मोल जवाब देने लगा । 11 जनवरी 2022 को प्रकाश को खोजते हुए उसके घर पहुंचा हुआ था। और पैसा वापस करने के लिए बोला तो पैसा नहीं होने की बात कही और भाषा बलराम सेन के नाम से 50000 का चेक दे रहा हूं खाकर चेक दिया बाकी पैसा बाद में देने का वादा किया। आरोपी के द्वारा और भी कई लोगों का नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने की फिराक में था। जानकारी होने पर बलदाऊ गोस्वामी से चर्चा की गई तब धोखाधड़ी का पता चला।



