बीजापुर मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने शहादत दी, जबकि 18 नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
कैसे हुई मुठभेड़?:- सुबह 7 बजे बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर स्थित तोड़का एंड्री जंगल में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए, जबकि बीजापुर डीआरजी के एक जवान ने वीरगति प्राप्त की।
मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी:- मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अब तक भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और वे इलाके से भागने की फिराक में हैं।
सूत्रों के मुताबिक:- 18 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद
इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी।
बीजापुर में नक्सल उन्मूलन अभियान तेज:- छत्तीसगढ़ में नक्सली उन्मूलन अभियान को लेकर सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बीजापुर और दंतेवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में से एक यह मुठभेड़ मानी जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि हाल ही में नक्सली गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके चलते सुरक्षा बलों ने अभियान तेज किया था। बीजापुर और दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे।



