पामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो स्कूटियों की आमने-सामने भिड़ंत में 60 वर्षीय महिला की मौत
सिंचाई कॉलोनी के पास हुआ हादसा, शिवरीनारायण जा रही थीं ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती
संवाददाता कश्यप जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में दो स्कूटियों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला सोनमती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती किसी काम से स्कूटी से शिवरीनारायण जा रही थीं। इसी दौरान जब वह सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही दूसरी स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को सामने ला दिया है।



