जांजगीर-चांपा में दो दिवसीय होगा भव्य ‘ग्रैंड गरबा नाइट सीजन-4’
जांजगीर। जांजगीर-चांपा में नवरात्रि के अवसर पर संगीत, गरबा और मनोरंजन से भरपूर दो दिवसीय ‘ग्रैंड गरबा नाइट सीजन-4’ का आयोजन 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को होटल ड्रीम पॉइंट, जांजगीर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा। इस भव्य आयोजन के Title Sponsor – Om Transport & Construction तथा Powered By – Ansh Construction हैं।
कार्यक्रम के दोनों दिनों में देश के अलग-अलग शहरों से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 15 अक्टूबर को कार्यक्रम में एंकर एवं आरजे विशाल मंच संचालन करेंगे। वहीं नागपुर से डी.जे. ऑरा अपनी विशेष डीजे प्रस्तुति से गरबा नाइट में रंग जमाएंगे। इस दिन सिंगर निलेश जोगी एवं बैंड द्वारा लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी दी जाएगी।
वहीं 16 अक्टूबर को कार्यक्रम की मेजबानी एंकर मुस्कान सोनी करेंगी। इस दिन डी.जे. समीर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़, पंजाब से पंजाबी सिंगर निख (Nikk) होंगे, जो अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि, “इस गरबा इवेंट की सबसे खास बात यह है कि हमने दोनों दिनों को अलग-अलग थीम के साथ तैयार किया है। 15 तारीख को हम छत्तीसगढ़ी थीम और लोकगीतों के साथ अपनी संस्कृति की झलक दिखाएंगे, वहीं 16 तारीख को पंजाबी सिंगर के साथ एक अलग तरह का म्यूजिकल एक्सपीरियंस लोगों को मिलेगा। यानी दोनों दिन लोगों को कुछ नया और अलग देखने-सुनने को मिलेगा।”
आयोजकों के अनुसार, ‘ग्रैंड गरबा नाइट सीजन-4’ का उद्देश्य जांजगीर-चांपा के लोगों को नवरात्रि के दौरान एक भव्य और यादगार संगीत एवं गरबा उत्सव का अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम में गरबा, लाइव म्यूजिक, डीजे और मनोरंजन का विशेष संयोजन देखने को मिलेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में Hulk Fitness, Nahariya Kripa Jewellers, Fashion Park, Mobile Planet, RMH Multi Specialty Hospital एवं BB Tha Unisex Salon का विशेष सहयोग बतौर Sponsors प्राप्त हो रहा है।
आयोजकों ने जांजगीर-चांपा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से इस दो दिवसीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गरबा और संगीत के इस भव्य उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम: ग्रैंड गरबा नाइट सीजन-4
दिनांक: 15 एवं 16 अक्टूबर 2026
स्थान: होटल ड्रीम पॉइंट, जांजगीर
समय: शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक



