*पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके त्याग व बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।*
——————–
*हसौद :–* छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में विश्राम गृह हसौद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा,भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन और पुष्पांजलि अर्पित किया गया


तथा उनके जंयती पर उनके त्याग तपस्या और बलिदान व आधुनकि भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। भार्गव जी ने उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए बताया कि भारत मे आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर क्रांति और दूरदर्शी सुधारों की व पंचायती राज की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है ,उन्होंने शिक्षा सुधार ,शांति समझौते जैसे अनेक महान कार्य देश के लिए किए हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती पूर्व सचिव हरिलाल खटर्जी, मंडल अध्यक्ष रनपोटा भोजराम हरवंश, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के पूर्व संयुक्त महामंत्री दादूराम सोनवानी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष nsui मोहन धिरहे, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद गणेश मांझी , दिलेश्वर चंद्रा, भुवन जागड़ें कृष्णा पटेल ,सुखराम जायसवाल ,सुमित्रा रात्रे, सरिता बंजारे, ध्रुव रात्रे, संतोष केेंवट पवन मानिकपुरी, योगेन्द्र नारंग,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें ।



