मलखरौदा। सक्ती जिले के मलखरौदा जनपद क्षेत्र के उपाध्यक्ष रितेश साहू को इंडिया न्यूज़ युवा मंच के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रितेश साहू ने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को समाज और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनहित और सामाजिक कार्यों के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की उपस्थिति रही। रितेश साहू के सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



