जांजगीर चांपा में घर में मिले पिता और दो मासूम बच्चों का शव :- कीटनाशक दवा का किया सेवन, पति पत्नी के बीच विवाद आया सामने
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बिरकोनी में पिता और 2 बच्चों का शव घर के अंदर मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जहर सेवन से तीनो की मौत हुई है,घटना नैला चौकी थाना क्षेत्र की है।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि,4 दिन पहले पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था,जिसमें मृतक रमेश कुमार पटेल जोकि शराब पीने का आदि था जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई और दो मासूम बच्चे आदर्श 3 वर्ष और अभिनव 2 वर्ष को छोड़ गई। 16 जून को अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके घर लेने पहुंचा था। लेकिन वापस आने से इनकार कर दी ।आज बुधवार की सुबह 8 बजे रमेश का पिता परदेशी पटेल धान कुटाने के लिए ग्राम कटनाई चला गया था। जिसके बाद गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी कि उसका बेटा और दो नाती मृत अवस्था में घर में पड़े है।
वही पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी पहुंची है जहाँ से कीटनाशक दवा के सेंपल लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि पहले दोनों बच्चों को जहर दी गई फिर खुद जहर सेवन किया होगा। जिससे तीनो की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।



