शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सक्ती/डभरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार की गई है। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
थाना डभरा में धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान सत्यम बसंत (22 वर्ष) पिता छोटेलाल बसंत, निवासी कोसिर थाना कोसिर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी 22 अप्रैल 2026 को नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था और रायगढ़ में रखा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायगढ़ से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के निर्देशन में महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक राजेश धीरहे एवं धनेश्वर दिवाकर का विशेष योगदान रहा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया



