जांजगीर चांपा में सड़क हादसा में 3 लोगो की मौत 2 गंभीर रूप से घायल:- सवारी बस ने दो बाइक को मारी ठोकर,मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदी गांव में तेज रफ्तार सवारी बस ने दो बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में पति पत्नी और एक युवक की मौत हुई है वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस टीम पहुंची हुई है। मृतक के परिजन मुआवजे कि मांग को लेकर शव को सड़क में रखकर चक्का जाम कर रही है। जिससे बिलासपुर रायगढ़ मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस टीम तैनात है तनाव की स्थिति निर्मित है।



