सक्ती जिले में हुए भीषण वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
एडिशनल एसपी पंकज पटेल के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए Vedanta Limited के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई
एफआईआर में प्रबंधन से जुड़े देवेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



