जांजगीर चांपा /पुलिस की छबि धूमिल करने वाला आरोपी गिरफ्तार:- फर्जी पुलिस बनकर युवक को धमकी,फांसी लगाकर की आत्महत्या
जांजगीर चांपा/ कोरबा जिले के उर्गा थाना क्षेत्र में युवक सनत कुमार कश्यप ने आत्महत्या की थी। उसे पहले वीडियो जारी कर पंतोरा पुलिस बनकर डराया धमकाया गया था। आरोपी सचिन खरे(24 वर्ष) को पुलिस हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच पड़ताल कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जायेगा।
जांजगीर चांपा /मृतक ने वीडियो में बताया प्रताड़ना का कारण…
बलौदा पुलिस के अनुसार मृतक सनत कुमार कश्यप (25 वर्ष) निवासी चोरभट्टी, थाना मुलमला, जिला जांजगीर-चांपा का है वह अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढ़ी थाना उरगा था। वायरल वीडियो में मृतक ने कहा था कि जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र की पंतोरा चौकी से फोन कर उसे गाली-गलौज कर प्रताड़ित किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और आत्महत्या करने का कदम उठाया।
जांजगीर चांपा/ वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच..
वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही जांजगीर-चांपा पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि घटना में पुलिस की भूमिका नहीं थी, बल्कि युवक सचिन खरे जोकि ड्राइवर का काम करता है उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मृतक सनत कुमार कश्यप को फोन किया था।
जांजगीर चांपा/ बहन के लापता होने के कारण किया था फोन…
जांच में पता चला कि सचिन खरे (30 वर्ष) निवासी ग्रेवरा बस्ती, कोरबा की बहन स्नेहा खरे (21 वर्ष) 12 मार्च को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। बहन के नहीं मिलने पर सचिन खरे ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान उसे पता चला कि उसकी बहन धीरेन्द्र पाटले नामक युवक के साथ गई है। इसके बाद सचिन खरे ने धीरेन्द्र पाटले के दोस्त सनत कश्यप को फोन कर पूछताछ करने की कोशिश की।
जांजगीर चांपा/पुलिस बनकर की गाली-गलौज...
पुलिस जांच में सामने आया कि सचिन खरे ने अपने रिश्तेदार शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल नंबर से मृतक सनत कश्यप को फोन किया। उसने खुद को पंतोरा चौकी का पुलिसकर्मी बताकर सनत कश्यप को गाली-गलौज की और उसे थाना आने के लिए कहा।इस धमकी और डर के कारण मृतक सनत कश्यप मानसिक रूप से घबरा गया और उसने उरगा थाना क्षेत्र में आत्महत्या कर ली।
जांजगीर चांपा /आरोपी ने पूछताछ में कबूला अपराध..
जांच के बाद जांजगीर पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद थाना बलौदा में आरोपी के खिलाफ धारा 204 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।
बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज…
पुलिस ने बताया कि आरोपी की बहन स्नेहा खरे के लापता होने की रिपोर्ट कोरबा जिले के थाना कुसमुंडा में दर्ज की गई है और उस मामले में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।




