आईडीबीआई बैंक में निकली 1300 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट idbi.bank.in पर करें आवेदन
आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के 1300 पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्तियों में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम) ग्रेड ओ के 1100 और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए की 200 वैकेंसी हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 8 मार्च, 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
रिक्तियां
असिस्टेंट मैनेजर – ग्रेड ‘A’: 200 पद
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) – ग्रेड ‘O’ (क्षेत्रीय): 1100 पद
योग्यता व अन्य ब्योरा
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) – ग्रेड ‘O’
आयु सीमा- 20 वर्ष से 25 वर्ष।
योग्यता- असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम) ग्रेड ओ – जनरलिस्ट – किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।
पासिंग मार्क्स- जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस – 60 फीसदी, एससी व एसटी – 55 फीसदी,
वेतनमान – 6.14 लाख से 6.50 लाख सालाना
चयन -ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी), व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) और भर्ती पूर्व चिकित्सा परीक्षण (पीआरएमटी)



