Janjgir champa News -लूट और जानलेवा हमलों की श्रृंखला में इलाजरत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा/ शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में लूटपाट व जानलेवा हमलों की श्रृंखलाबद्ध घटनाओं में शामिल इलाजरत आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने थाना शिवरीनारायण की कार्रवाई में आरोपी शनिराम गोड उम्र 21 वर्ष, निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 और 29 जनवरी 2026 की रात थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल सवार राहगीरों को रोककर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला किया था। आरोपियों ने पीड़ितों से मोबाइल फोन और नकदी भी लूटी थी। इन घटनाओं में कुल 14 लोग घायल हुए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई थीं।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, उप निरीक्षक सत्यम चौहान सहित आर.पी. बघेल, संतोष बंजारे, सरोज पाटले, राघवेन्द्र घृतलहरे, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



