Sakti News:- मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, बजाज प्लेटिना बरामद
सक्ती/ चंद्रपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ललित उरांव 26 वर्ष के कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वार्ड क्रमांक 03 जबरनपुर, चंद्रपुर निवासी ललित उरांव (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात्रि करीब 11 बजे सुनसान का फायदा उठाकर बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी की और अपने घर के आंगन में छिपाकर रखी थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BG 0944, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, को बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



