बैंक ऑफ बड़ौदा में IT वालों के लिए नई भर्ती, 400 से ज्यादा वैकेंसी, ₹1.05 लाख तक सैलरी
बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती आ गई है। बैंक को अपने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) डिपार्टमेंट में मैनेजर, ऑफिसर, सीनियर मैनेजर डेवलपमेंट, सीनियर मैनेजर एआई, ऑफिसर एपीआई डेवलपर जैसे विभिन्न पदों पर लोगों की जरूरत है। इस भर्ती के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन शुरू हो गई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी भर्ती 2026 की डिटेल
| बैंक का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) |
| पद का नाम | सीनियर मैनेजर, मैनेजर, ऑफिसर डेवलपर, सीनियर मैनेजर (AI), ऑफिसर (API), ऑफिसर नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, ऑफिसर सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर , सीनियर मैनेजर डाटाबेस, मैनेजर डाटाबेस, ऑफिसर डाटा इंजीनियर, मैनेजर डेवलपर आदि |
| पदों की संख्या | 418 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bankofbaroda.bank.in |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 30 जनवरी 2026 |
| आवेदन करने की आखिरी तारीख | 19 फरवरी 2026 |
| सैलरी | पदानुसार 48480/- से 1,05,280/- रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। |
| आयुसीमा | पदानुसार न्यूनतम उम्र 22 वर्ष से अधिकतम उम्र 37 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | Bank of Baroda IT Recruitment 2026 Notification PDF |
| आवेदन करने का लिंक | BOB IT Vacancy 2026 Apply Online |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस-175/- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम/महिला-175 रुपये |
बैंक ऑफ बडौदा में आईटी वालों के लिए भर्ती
- फुल टाइम बी.ई/बीटेक/एमई/एमटेक/कंप्यूटर साइंस में एमसीए/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- साथ में कम से कम 01 से 05 साल तक संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।
- शैक्षिक योग्यता और अनुभव दोनों योग्यताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही बैंक ही इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।
बैंक भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाना होगा।
- यहां आपको Career सेक्शन में Current Opportunities वाले टैब पर जाना होगा।
- इसमें आपको Recruitment of professionals on Regular Basis for Information Technology (IT) Department in Bank of Baroda BOB/HRM/REC/Advt/2026/4 का ऑप्शन मिलेगा।
- अब Apply Now पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एप्लिकेशन विंडो खुल जाएगी।
- आपको पहले पोजीशन सेलेक्ट करनी होगी। इसमें IT Dept Regular Jan 2026 पोस्ट सेलेक्ट करके Register पर क्लिक करना होगा।
- यहां अपनी ईमेल आईडी, नाम, मोबाइल नंबर की डिटेल्स भरकर कैप्चा कोड भरकर Proceed करें।
- क्रिएट किए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करें।
- अब बाकी जो-जो जानकारी मांगी जाती है वो ध्यान से भर दें। आपकी डिटेल्स सर्टिफिकेट्स के अनुरूप होनी चाहिए।
- सभी जानकारियां भरने के बाद अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लकेशन फीस भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।



