क्या हार्ट अटैक और स्ट्रोक की 99% गारंटी दे सकती हैं ये 4 दिक्कतें? इस शोध से आएगा समझ
हार्ट अटैक और स्ट्रोक, दोनों ही खतरनाक समस्याएं हैं, जो जानलेवा भी साबित हो सकती है। पहले लोगों में एक हास्यास्पद बात यह मानी जाती थी कि ये बीमारियां अमीरों या बुढ़ापे से जुड़ी होती हैं। क्योंकि अक्सर किसी अमीर या बुजुर्ग व्यक्ति को ही हार्ट अटैक या स्ट्रोक आते देखा जाता था। लेकिन वक्त बदल चुका है और आज जवानी या बचपन में ही इनके मामले देख लिए जाते हैं।
हर साल 1.5 करोड़ से ज्यादा जान दिल की बीमारी की वजह से होती हैं। भारत में ही 30 या 40 की उम्र के बाद लोगों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसलिए इन बीमारियों को लेकर जितनी जागरुकता हो सके, उतनी कम है। हाई बीपी, हाई बैड कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज की बीमारी, स्मोकिंग, मोटापा और कई सारी चीजें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती हैं। सबसे खतरनाक बात तो ये है कि अधिकतर लोगों को अपनी इन बीमारियों के बारे में पता ही नहीं होता।
एक स्टडी से पता चली 4 दिक्कतें
Very High Prevalence of Nonoptimally Controlled Traditional Risk Factors at the Onset of Cardiovascular Disease शीर्षक से एक शोध प्रकाशित हुआ, जिसमें कई लाख कोरियाई एडल्ट्स और 7 हजार अमेरिकी लोगों पर शोध किया गया। इनमें देखा कि जिन लोगों को आगे चलकर दिल की बीमारी, हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक या स्ट्रोक आया था, उनमें 99 प्रतिशत लोगों को 4 समस्याओं में से कोई न कोई एक समस्या पहले से थी।
ये 4 दिक्कतें बन सकती हैं कारण
- 120/80 या उससे हाई ब्लड प्रेशर
- 200 mg/dL या उससे हाई कोलेस्ट्रॉल या कोलेस्ट्रॉल की दवा लेना
- हाई ब्लड शुगर, प्री डायबिटीज, डायबिटीज या डायबिटीज की दवा लेना
- लगातार या पहले तंबाकू धूम्रपान करना
हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रभाव
हाई कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज के अंदर प्लाक बना सकता है। इसकी वजह से दिल और खून को पहुंचने वाला खून बाधित हो सकता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर आपकी आर्टरीज को सिकोड़ देता है और अंदरुनी परत को नुकसान पहुंचाता रहता है। इसकी वजह से नसों के फटने और उनके अंदर ब्लॉकेज आने का खतरा बढ़ जाता है।
दिल और दिमाग के लिए टोबैको स्मोकिंग काफी नुकसानदायक है। यह आपके खून में हजारों खतरनाक केमिकल और टॉक्सिन पहुंचाती, जो दिमाग और दिल तक पहुंचकर उसे डैमेज करते हैं। साथ ही प्लाक बनने, नसों की डैमेज और ब्लड क्लॉटिंग का खतरा भी बढ़ता है।
हाई ब्लड शुगर
अगर आपका ब्लड ग्लूकोज हाई रहता है या फिर आप प्री डायबिटीज या डायबिटीज के मरीज हैं तो भी दिल की बीमारी और स्ट्रोक के शिकार बन सकते हैं। स्मोकिंग की तरह हाई ब्लड शुगर आर्टरी को नुकसान पहुंचाने और प्लाक का खतरा बढ़ाता है।



