घर की बाड़ी में घूम रहा था हाथी,परिवार वालों ने इस तरह बचाई अपनी जान…
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के परला गांव में एक हाथी घर के पीछे एक अकेला हाथी घूम रहा था। उसकी दहाड़ से पूरा परिवार सहम उठा,किसी तरह से अपनी जान बचाने के लिए सभी सदस्य खपरे के छत के ऊपर चढ़ गए और हाथी के गतिविधियों पर अपनी नजर रखे हुए थे। वही सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ कर भेजा गया। 
जानकारी अनुसार,राजकुमार गोस्वामी ने बताया की वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद करीबन रात्रि 8 बजे तक सभी लोग सोने चले गए थे। अचानक से हाथी की दहाड़ने की आवाज सुनकर सभी लोग उठे। जब खिड़की से देखा तो हाथी घर के पीछे बाड़ी में घूम रहा था। किसी तरह से अपने परिवर्बकी जान बचाने के लिए खाट को सीडी बनाकर घर के खपरे की छत पर चढ़ गए। ऊपर से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। गांव में हाथी आने की सूचना अन्य लोगो को होने पर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम अपने दल बाल के साथ पहुंची और परिवार के लोगो का रेस्क्यू कर हाथी को खदेड़ा कर जंगल की ओर भेजा गया। हाथी अपने झुंड से अलग होकर अकेले विचारण करते हुए पहुंचा होगा। वन विभाग की टीम ने इस घटना के बाद आस पास के गांव में मुनादी करते हुए शाम होने से पहले अपने अपने घर में जाने की अपील की गई है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।



