वाहन चेकिंग पर इनोवा कार से 50 लाख रु नगद FST की टीम ने किया जब्त,आयकर विभाग को सौपा,क्या है पूरा मामला पढ़िए खास रिपोर्ट…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। जिसमे आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान FST की टीम को ईनोवा क्रिस्टा क्रमांक JH 05 DC 5705 में 50 लाख रुपए नगदी रकम मिला। ईनोव कार में दो लोग सवार थे। जिसमे 500 रु के 100 नग बंडल को कपड़े के थैले में लेकर जा रहे थे। इस संबंध में जानकारी मांगी गई मगर संतोष जनक जवाब नही दिया गया है। सभी रकम को जब्त कर आयकर विभाग को सौप दिया गया है।



