मड़वा प्लांट में बड़ा हादसा ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा प्लांट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
बीती रात करीब 3 बजे के बीच राखड़ लेकर प्लांट पहुंचे एक ट्रक चालक की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रहलाद केवट (45 वर्ष), निवासी जर्वे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चालक गाड़ी लेकर प्लांट गेट तक पहुंचा था। गाड़ी से उतरने के बाद वाहन अचानक पीछे की ओर ढुलकने लगी। गाड़ी को रोकने के प्रयास में चालक दौड़ा, इसी दौरान ट्रक पलट गया और वह उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी प्लांट पहुंचे।
हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।



