जांजगीर चांपा में धर्म परिवर्तन का दबाव, हिन्दू देवी देवताओं पर टिप्पणी:- धार्मिक भवनों को पहुंचाया ठेस,दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम तनौद के वार्ड नंबर 20 में मकान पर प्रार्थना सभा कर हिन्दू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपने और हिन्दू देवी देवताओं पर टिप्पणी करने के मामले में दो आरोपीयो जिसमें पास्टर संजू दांडेकर 37 वर्ष लिमाही और मोती सिंह 39 वर्ष निवासी किरारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि जानकारी मिली कि अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद के वार्ड नंबर 20 में रविवार को प्रार्थना सभा कर होने की जानकारी मिलनी थी जिसमें हिन्दू संगठन के लोगों के द्वारा धर्मांतरण का आरोप लगाया गया था जिसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां बलौदाबजार जिले का रहने वाला संजू दांडेकर जोकि पास्टर है वही किरारी गांव का मोती सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हिन्दू धर्म को छोड़ कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को दबाव बना रहे थे साथ ही हिन्दू देवी देवताओं पर टिप्पणी भी कर रहे थे जिससे धार्मिक भवनों को आहत हुई है। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है इन पर BNS धारा 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 3 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
एएसपी उमेश कश्यप ने कहा कि धार्मिक भवनों को जो भी ठेस पहुंचने का काम करेगा इसके ऊपर जांजगीर पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी,किसी भी प्रकार वायलेशन फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।



