15 नवम्बर को हसौद में पहली बार भव्य कवि सम्मेलन — रश्मि, प्रियंका, जयवंती, आशा और पुष्पोत्कम सहित प्रसिद्ध कवियों की होगी प्रस्तुति
सक्ती / हसौद। ग्राम हसौद में आने वाले 15 नवम्बर (शनिवार) की शाम साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष अवसर लेकर आ रही है। सुपुत्र रोमियो कुर्रे के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पहली बार भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कवि रजेंद्र कुमार कुर्रे ‘राजू’ (शायर) एवं सरिता कुर्रे द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन हनुमान चौक, हसौद में शाम 5 बजे से होगा, जिसमें आसपास के जिलों से प्रसिद्ध कवि एवं कवयित्रियाँ अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
इस महफ़िल में मुख्य अतिथि रोहित कुमार सेनगवानी (सेनि. प्र.अ.), तथा विशिष्ट अतिथि राकेश नारायण बंजारे (प्रवक्ता, साहित्य एवं हिंदी, जिला प्रवक्ता संघ, सक्ती) व सुनील भारद्वाज (प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ प्रांतीय शिक्षक संघ, भारत) होंगे।
आमंत्रित कवि-कवयित्रियों में प्रियंका गुप्ता ‘पिया’, जयवंती स्वामी ‘रही’, आशा भारद्वाज, पुष्पोत्कम गुप्ता, लखन गाड़े ‘कौशल’ और नंदकुमार महले मंच पर काव्य पाठ करेंगे।
कार्यक्रम में हास्य, श्रृंगार, वीर और भावनात्मक कविताओं की प्रस्तुति से वातावरण काव्य रस में सराबोर रहेगा।
आयोजक रजेंद्र कुर्रे ‘राजू’ ने बताया कि यह आयोजन गांव में साहित्यिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी कविता और शब्दों के माध्यम से समाज से जुड़े।
ग्रामवासी इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और तैयारियों में जुटे हुए हैं।



