एक करोड़ का इनामी नक्सल लीडर सोनू उर्फ भूपति ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने किया सरेंडर
बीजापुर। नक्सल नेता सोनू उर्फ भूपति अपने 61 साथियों के साथ गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। उसने अपने साथ 50 हथियार भी सरेंडर कियें हैं। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है। इस पर करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित है।
मिली जानकारी के मुताबिक संघर्ष विराम को लेकर सोनू उर्फ भूपति द्वारा जारी प्रेस नोट के बाद संगठन में खलबली मची थी। नक्सल संगठन ने सोनू और उनके साथियों से हथियार छीनने PLGA को दिए थे निर्देश। सोनू की जान को अपने ही साथियों से ख़तरा था। इसी बीच उसके समर्पण करने की खबर आ रही है।

लगभग 70 साल का है भूपति
नक्सल नेता सोनू उर्फ भूपति को मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ विवेक उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ लक्षन्ना उर्फ रूसी के नाम भी जाना जाता है। पिता वेंकटैय्या, उम्र 69/2024 जाति ब्राम्हण, निवासी ग्राम पेद्दापल्ली, जिला करीमनगर, तेलंगाना राज्य। शिक्षा बी. कॉम, पत्नी डीवीसी ताराबाई उम्र 50 साल साकिन आंध्रप्रदेश।
- पोलित ब्यूरो सदस्य
- सेन्ट्रल कमेटी सदस्य
- सचिव सीआरबी
- प्रवक्ता भाकपा माओवादी
- हथियार- एके 47
- ईनाम- 1 करोड़



