कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दिए निर्देश — दीपावली पर कुम्हारों व ग्रामीणों को दीये विक्रय में नहीं होगी असुविधा
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दीपावली पर्व को लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये बेचने के लिए आने वाले कुम्हारों और अंचल के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दीये विक्रय करने वालों से किसी भी प्रकार का कर या शुल्क न वसूला जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है।



