जौनपुर में दर्दनाक हादसा; छत्तीगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत, कई घायल
जौनपुर : जिले के लाइन बाजार क्षेत्र के सीहापुर के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. छत्तीगढ़ से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी श्रद्धालु छत्तीगढ़ के रहने वाले हैं और मथुरा, वृंदावन, अयोध्या में दर्शन करने के बाद वाराणसी काशी विश्वनाथ धाम जा रहे थे.
बताते हैं कि छत्तीसगढ़ से करीब 50 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे. जिला अस्पताल में घायल यात्रियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो बस में सभी लोग सो रहे थे. अचानक तेज आवाज आई और चीख पुकार मच गई. हादसा आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ.



