जांजगीर चांपा जिले के कापन गांव में तालाब में नहाने गए मजदूर संजय कुमार भुइया उम्र 40 वर्ष की पानी में तालाब की पानी में डूबने से मौत हुई है। बुधवार की दोपहर 3 बजे काम खत्म कर नहाने के लिए तालाब गया हुआ था। 15 घंटे बाद शव को बरामद किया गया है। नैला चौकी उपथाना क्षेत्र की है घटना।
मिली जानकारी अनुसार, झारखंड राज्य के धनबाद का रहने वाला संजय कुमार ठेकेदार विशाल कुमार के अंदर में रहकर रेलवे लाइन में खंभे लगाने का काम करता था। दो दिन पहले ही वह अपने घर से आया हुआ था।
नैला चौकी प्रभारी जी एल चंद्राकर ने बताया की सूचना मिली की नवा तालाब में नहाने के लिए आया व्यक्ति पानी में डूब गया है। सूचना पर पुलिस टीम और होमगार्ड की गोताखोर की टीम पहुंची हुई थी। रेस्क्यू अभियान चलाया गया,जिसमे बुधवार को 5 घंटे तक तालाब की खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चला था। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान बाद किया गया था।आज गुरुवार की सुबह गोताखोर तालाब की खोज बीन करने पहुंची हुई थी। लेकिन तालाब में डूबे मजदूर संजय का शव बरामद किया गया।
नैला चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक संजय कुमार के परिजनों को भी सूचना दी गई है। शव को मर्चुरी में रखा गया है।



