धमतरी में 12 घंटे में 2 मर्डर, नानी को नाती ने मौत के घाट उतार दिया, नकाबपोशों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी
छत्तीसगढ़ के धमतरी में डबल मर्डर कांड सामने आया है। इस हत्या से एक बार फिर धमतरी जिला सहम गया है।कहीं नानी को नाती ने मौत के घाट उतार दिया तो कहीं लूट की इरादे से पहुंचे नकाबपोशों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। हत्या कर ज्वेलर्स और नगद पार कर गए। गांव में सनसनी फैल गई। वही नानी के हत्यारा पुलिस के हिरासत में है तो नकाब पोस लुटेरे पुलिस के चंगुल से बाहर है।इससे पहले भी नकाबपोशों ने गोली कांड की वारदात के आरोपी अब भी फरार है।
दरअसल धमतरी जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात हुई है। जिसमें दो अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्यारे ने मौत के घाट उतार दिया। जिसमें अर्जुनी थाने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानपुरी में सुना मकान समझ कर नगद सोने जेवरात लूटने पहुंचे हुए थे। लेकिन यहां बुजुर्ग महिला व पुरुष मौजूद थे।जहां पर लुटेरों ने दोनों को बंधक बनाकर बुजुर्ग की हत्या दिया।और घर से सोने जेवराज सहित नगद पार किया गया है।इधर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी थाना के पीछे जेल रोड में नाती ने अपनी नानी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला और माँ को घायल कर दिया। जिसकी इलाज अस्पताल में जारी है।वही हत्या की वारदात के बाद एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके की तस्दीक की और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। नानी की हत्यारा नाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही लुटेरे हत्या के बाद फरार हो गए।जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम भानपुरी में बुजुर्ग कृत राम साहू (65 ) व बुजुर्ग पत्नी रश्मि साहू ( 62) वर्ष जो कि खाना खाने के बाद अपने घर में सोए हुए थे। देर रात लुटेरों ने पीछे से एंट्री किया। जहां पर बुजुर्ग महिला की नींद खुली इसके बाद उन्होंने हल्ला करने की कोशिश की। नकाब पोश लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाया और लुटेरों ने 6 ग्राम सोना,10 ग्राम चांदी के पायल, वीवो मोबाईल, और 5 हजार नगद पार कार गए।विरोध करने पर बुजुर्ग कृत राम साहू (65) को धारदार हथियार से मार डाला।बुजुर्ग महिला ने के आवाज लगाने के बाद किराएदार छत से नीचे उतरे और खून से लथ पथ बुजुर्ग को देखा। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर पहुंची और नकाब पोश लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
एसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि गांव में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है।लेकिन आसपास क्षेत्र में तलाश जारी है। साथ ही बुजुर्ग के बताएं अनुसार लुटेरे छत्तीसगढ़ी में बात कर रहे थे जिसके आधार पर वह छत्तीसगढ़ के ही लग रहे हैं। जिनको जल्द ही पकड़ कर खुलासा किया जाएगा।
जानकारी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड में नाती लोमन साहू (21) ने अपने है नानी लखवतिन बाई 62 वर्ष और माँ पूर्णिमा ध्रुव (32) को डंडे से पिट पिट कर बुरी तरह से घायल कर जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ नानी की मौत हो गई। बताया जा रहा है की हत्यारा लोमन ध्रुव कुछ काम नहीं करता था। अपनी माँ और नानी को पैसे मांगता था। ऐसे है पैसे मांगने पर नहीं मिला। तो माँ और नानी को डंडे से पिट पिट कार मार डाला और नानी की इलाज के दौरन मौत हो गई। वहीं माँ की इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपी लोमन ध्रुव को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दे की धमतरी के ज्वेलर्स दुकान में नकाबपोशों के द्वारा कुछ महीने पहले गोलीकांड की वारदात सामने आई थी। जहां पर ज्वेलर्स संचालक की बेटी और ज्वेलर्स संचालक बुरी तरह से घायल हुए थे।जिसमें बेटी को गोली चला कार घायल किया गया था।संचालक को गन के बूट से वार किया गया था।इसके बाद मौके में फॉरेंसिक टीम, एसपी,एडिशनल एसपी थाना,सहित सायबर टीम भी मौके पर पहुंची थी। और डॉग डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया था। लेकिन अब तक गोलीकांड के आरोपी फरार है।



