बीजापुर में माओवादी नेटवर्क पर करारा प्रहार: 16 सक्रिय माओवादी सदस्य गिरफ्तार
बीजापुर- जिला बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सुरक्षा बलों (DRG, थाना बासागुड़ा, थाना गंगालूर, थाना जांगला, कोबरा 210, 202 एवं केरिपु 229) की कार्यवाही में कुल 16 सक्रिय माओवादी सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें थाना बासागुड़ा से 02, थाना गंगालूर से 06 और थाना जांगला से 08 आरोपी शामिल हैं।
बरामद सामग्री का विवरण:
गिरफ्तारी के दौरान निम्नलिखित विस्फोटक एवं प्रचार सामग्री बरामद की गई:
·विस्फोटक उपकरण: IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), कुकर बम, टिफिन बम ।
·विस्फोटक सामग्री: कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बिजली के तार, मल्टीमीटर।
उपकरण: जमीन खोदने के औजार (जैसे सब्बल) ।
प्रचार सामग्री: माओवादी संगठन के बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट (प्रचार-प्रसार हेतु)।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. थाना जांगला (08 आरोपी):
नड़गु वेको (मिलिशिया सदस्य), उम्र 50 वर्ष।
बोटी माड़वी (DAKMS सदस्य), उम्र 44 वर्ष।
बोड़ा वेको (भूमकाल मिलिशिया सदस्य), उम्र 27 वर्ष।
पाकलू फरसा (DAKMS सदस्य), उम्र 38 वर्ष।
बामन कवासी (जनसंपर्क सदस्य), उम्र 31 वर्ष।
मुन्ना कुहरामी (DAKMS सदस्य), उम्र 22 वर्ष।
मुन्ना वेको (भूमकाल मिलिशिया सदस्य), उम्र 22 वर्ष।
बुधरू ऊर्फ बधरू बारसा (मिलिशिया सदस्य), उम्र 21 वर्ष।
2. थाना गंगालूर (06 आरोपी):
भीमा बारसे (मिलिशिया सदस्य), उम्र 21 वर्ष।
माड़वी पाला (मिलिशिया सदस्य), उम्र 34 वर्ष।
जोगा माड़वी (भूमकाल मिलिशिया सदस्य), उम्र 25 वर्ष।
कलमू मनकी (मिलिशिया सदस्य), उम्र 23 वर्ष।
बुधरी बारसे (मिलिशिया सदस्य), उम्र 30 वर्ष।
कलमू फूलो (मिलिशिया सदस्य), उम्र 19 वर्ष।
3. थाना बासागुड़ा (02 आरोपी):
नंदा कुंजाम (मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य), उम्र 22 वर्ष।
भीमा मड़कम (पोलमपल्ली आरपीसी आर्थिक शाखा सदस्य)।
पूछताछ एवं कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED लगाने की योजना बना रहे थे ।
बरामद सामग्री को भारतीय न्याय संहिता (IPC) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत जब्त किया गया।
आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।



