वनडे मैच में बने 781 रन… भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी वर्ल्ड की पहली टीम
नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और अंतिम महिला क्रिकेट वनडे मैच हारकर सीरीज गंवा दी है. भारत के पास सीरीज जीतने का बढ़िया मौका था. लेकिन भारतीय टीम लक्ष्य के करीब पहुंचकर चूक गईं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका वनडे सीरीज जीतने का सपना फिर अधूरा रह गया. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ये 11वां वनडे सीरीज खेली जा रही थी लेकिन मेजबान भारत ने हाथ आए मौके को गंवा दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम आज तक कोई बाइलेटरल वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है. ऑस्ट्रेलिया ने ग्यारह में से ग्यारह वनडे सीरीज भारत के खिलाफ जीती है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अंतिम वनडे में 43 रन स हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली. ऑस्ट्रेलिया के 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 47 ओवर में 369 रन पर ढेर हो गया. बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि मंधाना प्लेयर ऑफ सीरीज चुनी गईं.



