नवरात्रि के पहले दिन पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव, जानें अपने शहर का ताजा भाव
नवरात्रि के पहले शुभ दिन की शुरूआत हो गई है। आज नवरात्रि के दिन बचत उत्सव का त्यौहार भी शुरू हो गया है। बता दें कि हर दिन की शुरुआत केवल सूरज की रोशनी से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई दरों के साथ होती है, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताज़ा कीमतें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए के विनिमय दर में आए उतार-चढ़ाव पर आधारित होती हैं।
इन बदलावों का असर हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। तो चलिए जान लेते हैं आज का ताजा भाव।
बता दें कि रोजाना पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों की जानकारी रखना न केवल जरूरी है, बल्कि समझदारी का भी संकेत है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देती है, जिससे उपभोक्ताओं तक सही और स्पष्ट जानकारी पहुंच सके और किसी तरह की गलतफहमी न हो। आप किसी दुविधा में न फंसें, इसके लिए सरकार की ओर से रोजाना नए रेट जारी किए जाते हैं ताकि पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले आपको और हमें पता चल जाए कि आज पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बिक रहा है।
| शहर | Petrol (₹/लीटर) | Diesel (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली (Delhi) | ₹94.77 | ₹87.67 |
| मुंबई (Mumbai) | ₹103.50 | ₹90.20 |
| कोलकाता (Kolkata) | ₹105.41 | ₹92.02 |
| बेंगलुरु (Bengaluru) | ₹102.92 | ₹90.99 |
| हैदराबाद (Hyderabad) | ₹107.46 | ₹95.70 |
| जयपुर (Jaipur) | ₹104.72 | ₹90.21 |
| लखनऊ (Lucknow) | ₹94.69 | ₹87.81 |
| चंडीगढ़ (Chandigarh) | ₹94.30 | ₹82.45 |
| पटना (Patna) | ₹105.23 | ₹91.49 |
ईंधन की कीमतें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव, टैक्स, डॉलर-रुपया विनिमय दर, ट्रांसपोर्ट लागत, रिफाइनिंग खर्च और सरकारी नीतियों पर निर्भर करती हैं। मांग और आपूर्ति का संतुलन भी मूल्य निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि मई 2022 के बाद केंद्र की मोदी सरकार और कई राज्य सरकारों ने करों में कटौती की, जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की कीमतों में स्थिरता आई।



