बारिश के चलते रद्द हुआ 5वां टी20 मैच, सीरीज पर टीम इंडिया ने 2-1 से किया कब्जा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला पांचवां और अंतिम टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है. ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ये मैच 5 ओवर तक भी पूरे नहीं कर पाया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. भारतीय ओपनर्स ने 4.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 52 रन बनाए. इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया और रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही भारत ने टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.
भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आए. इन दोनों ने जब 52 रन बनाए. तभी भारत के समय के अनुसार दोपहर 2.16 बजे मौसम बहुत खराब होने और बिजली गिरने की वजह से के चलते मैच रोक दिया गया. स्टेडियम में बैठे लोगों को खुली जगहों पर रहना सुरक्षित नहीं है. इसके लिए उन्हें नीचे के स्टैंड से भी हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. इसके बाद मैच में बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते मैदान पर कवर्स आ गए. मैच को रोके जाने पर अभिषेक 23 और गिल 29 रन बाकर क्रीज पर मौजूद थे.



