अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, 2.100 किलोग्राम गांजा जप्त
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम खोखली में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 31.08.2025 को थाना भाटापारा ग्रामीण की पुलिस टीम द्वारा जयस्तंभ चौक के पास खोखली में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने के लिए ग्राहकों की तलाश करने वाले 02 आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया है।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों एवं उनके मोटरसाइकिल का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों के पास रखे झिल्ली में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 2.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹32,000 है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से 02 मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण मे अपराध क्र. 569/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपियों के नाम
1. हरिशंकर वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण
2. लुकेश साहू उम्र 27 साल निवासी ग्राम गोरदी थाना हथबंद
जप्ती-
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 2.100 किलोग्राम कीमती ₹32,000
2. मोटरसाइकिल CG22 P1590 एवं CG22 Y4578



