लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प,क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी खबर….

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में नगर पालिका द्वारा आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
2 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए वाहनों के लोकार्पण कार्यक्रम में, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका कहना था कि स्थानीय कांग्रेस विधायक, अध्यक्ष, और पार्षदों को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई।”
कांग्रेस कार्यकर्ता:- यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। हमें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई, इसलिए हमने इसका विरोध किया।
विरोध के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लात-घूंसे चलने लगे और कांग्रेस नेता को चोटें भी आईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए शहर थाने का रुख किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर:- अगर 11 बजे तक FIR दर्ज नहीं हुई, तो हम शहर थाने के सामने जिला स्तरीय प्रदर्शन करेंगे।
ASP हेमसागर सिदार:- हमें शिकायत प्राप्त हुई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
भाटापारा में हुए इस विवाद ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।