एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा विरोध,महिलाओं ने नृत्य कर जताया विरोध,कहा-तीज त्योहार के लिए पैसे नहीं
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी पिछले 9 दिनों से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
मनेंद्रगढ़ स्थित जिला मुख्यालय में हड़ताली कर्मचारियों ने नृत्य के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री के मुखौटे पहने।
यह विरोध प्रदर्शन पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा है। एनएचएम की महिला कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास त्योहार मनाने के लिए पैसे नहीं हैं। कर्मचारियों की मांगें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं और वे इन मांगों के समाधान तक हड़ताल जारी रखेंगे।



