NHM कर्मियों का अनोखा विरोध सिर मुंडवाकर केस दान किया, हड़ताल 15वें दिन भी जारी
सुकमा | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मियों का आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है। नियमितीकरण, ग्रेड पे और 27% लंबित वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी हड़ताल के बीच आज कर्मचारियों ने धरना स्थल पर सामूहिक रूप से सिर मुंडन कर केस दान कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
हड़ताल के कारण जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक की स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह चरमरा गई हैं। आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी नेताओं का आरोप – “जनता परेशान है लेकिन जिम्मेदार शासन का अड़ियल रवैया है।”
चेतावनी – “अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा।”
धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष रीना नायडू, प्रवक्ता डॉ. मुकेश बख्शी समेत कोंटा, छिंदगढ़ और सुकमा से आए सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।



