ट्रेक्टर की बैटरी चोर गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
सक्ती। दिनांक 29.09.2025 प्रार्थी संजय सिदार निवासी ग्राम मालखरौदा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25-26.09.2025 की रात्रि उसके ट्रेक्टर की बैटरी कीमती 6000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर माल मुलजिम पतासाजी में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री हरीश यादव (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण में चोरी हुए बैटरी एवं आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में मुखबिर लगाया गया था जो दिनांक 29.09.2025 को संदेही राजकपूर बंजारे एवं मदन भारती को पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किए जिसपर प्रकरण में चोरी हुए बैटरी को जप्त कर आरोपीयो को दिनांक 29.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.09.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के मार्गदर्शन में प्र.आर. पुष्पेंद्र कंवर, नन्ही यादव, का सराहनीय योगदान रहा।



