ग्राम करमदी गिट्टी खदान के गड्ढे में गिरा युवक , गोता खोरों की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी
जांजगीर-चांपा। आज बुधवार की सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,, नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम करमदी गिट्टी खदान के अंदर पानी को निकालने के लिए लगे पंप को चालू करने के लिए 25 वर्षीय युवक विष्णु प्रसाद बिंझवार नीचे उतर रहा था। इस दौरान रस्सी टूट गई और वह फिसल कर नीचे गहरे पानी में जा गिरा,यह घटना मंगलवार की शाम 4 से 5 बजे की बीच की घटना है।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य शुरू नहीं किया गया था अब गोता खोरों की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।



