जिला चिकित्सालय जांजगीर से बंदी फरार, डायरिया की बीमारी का इलाज के लिए था भर्ती।
आज शनिवार की सुबह करीबन 10 बजे जांजगीर जिला अस्पताल से एक बंदी के फरार होने की बड़ी खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, पंचराम निषाद नामक बंदी को शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, उसे डायरिया और बुखार की शिकायत थी।
आज सुबह उपचार के बाद डॉक्टर ने दवा लिखी थी। इस दौरान बंदी की सुरक्षा में तैनात प्रहरी दवा लेने बाहर गया, तभी मौके का फायदा उठाकर बंदी फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि फरार बंदी की हाथकड़ी ढीली थी, जिससे उसने मौके का फायदा उठाया।
फिलहाल पुलिस की टीम बंदी की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।



