शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 07 दिवसीय शिविर का भव्य शुभारंभ ग्राम पंचायत धमनी में
शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 7 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक ग्राम पंचायत धमनी में किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच नेतराम मधुकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी, विद्या की देवी मां सरस्वती तथा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के
छायाचित्रों पर पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर किया गया। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज बंजारे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री जीनत पैकरा, विजय केशी, जनपद पंचायत जैजैपुर सभापति,दीपक मधुकर ग्राम पंचायत धमनी सरपंच प्रतिनिधि, जगजीवन जांगड़े (शिक्षक), लक्ष्मी बंजारे, चेतन टंडन, सहोद्र धीरेहे सहित महाविद्यालय के स्वयंसेवक स्वयंसेविकाएं तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज
बंजारे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एन.एस.एस. युवाओं में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। वहीं अतिथियों ने स्वयंसेवकों को ग्राम विकास, स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।



