महाकुंभ मेले वाली मोनालिसा का दूसरा गाना रिलीज, ‘दिल जानिया’ में खूबसूरती देख कायल हुए लोग
महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा का नया गाना ‘दिल जानिया’ रिलीज हो गया है। मोनालिसा के नए म्यूजिक वीडियो ने फैंस को खास इम्प्रेस किया है। इसमें मोना का लुक तो धांसू है ही, उनके साथ नजर आ रहे एक्टर को भी तारीफें मिल रही है। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा ने समर्थ मेहता के साथ काम किया है। गाने को चंडीगढ़ की सिंगर लाइसेल राय ने गाया है, जबकि टर्बन बीट्स ने संगीत दिया है और गैमी ने गाना लिखा है। गाने का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसमें मोनालिसा की खूबसूरती और अभिनय की तारीफ हुई थी। फैंस ने टीचर को बहुत पसंद किया था और अब पूरा गाना देख सभी लोग बेहद खुश हैं।
मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली लड़की बनकर वायरल हुई थीं, वो अब एक एक्ट्रेस बन गई हैं। उनका यह नया गाना उनकी बढ़ती लोकप्रियता को और भी बढ़ाएगा।
मोनालिसा का एक्टिंग करियर
मोनालिसा का एक्टिंग करियर अब सही रफ्तार पकड़ रहा है। एक तरफ उनकी फिल्मों की चर्चा है तो दूसरी तरफ बैक-टु-बैक म्यूजिक वीडियो आ रहे है। कुछ समय पहले ‘सादगी’ नाम से मोनालिसा का एक वीडियो आया था और एक बार फिर मोना एक नए म्यूजिक वीडियो के साथ तैयार है। ये भी एक रोमांटिक ट्रैक है और जिस एक्टर के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई है वह भी काफी जंच रहे है।
गाने में मोनालिसा का लुक
इस गाने को लाइसेल राय ने गाया है। पूरा गाने को वीनस म्यूजिक पर रिलीज किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। मोनालिसा के लुक की बात करें तो वह अपने जाने पहचाने सिम्पल लुक में नजर आ रही है। एक्टर की तरफ से उन्हें अच्छा सपोर्ट मिला है और इस वजह से उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।



