हसौद में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा,मची अफरा-तफरी
हसौद (सक्ती)। तेज रफ्तार और चालक की संभावित लापरवाही ने एक बार फिर एक बड़े हादसे को दावत दे दी। बीती रात करीब 2 बजे हसौद के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में एक भीमकाय ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे रामा श्रीवास के घर के सामने स्थित दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
हादसे का मुख्य विवरण:
स्थान: बस स्टैंड, हसौद (जिला-सक्ती)।
समय: बीती रात (देर रात) 2 बजे करीब।
पीड़ित: रामा श्रीवास (दुकान मालिक)।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी अनुसार, ट्रक रफ्तार में था। बस स्टैंड के पास पहुँचते ही चालक को नींद आने की वजह से वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे सड़क किनारे बनी डिवाइडर से पहले टकराया फिर रामा श्रीवास की दुकान की दीवारें और शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि घटना देर रात की थी और दुकान में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।
तेज रफ्तार या नींद की झपकी?
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि हादसा या तो ट्रक की अत्यधिक गति की वजह से हुआ है या फिर चालक को नींद की झपकी आ गई थी। अक्सर देखा गया है कि देर रात भारी वाहनों के चालक थकान के कारण नियंत्रण खो देते हैं, जो इस तरह के हादसों का मुख्य कारण बनता है।
नुकसान का आकलन
इस टक्कर से रामा श्रीवास की दुकान और उसमें रखे सामान कूलर,डीप फ्रीज़र,भरपूर मात्रा में खाने पीने की समान को भारी नुकसान पहुँचा है,जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख से दो लाख तक तक बताया जा रहा है बगल में घनश्याम साहू के फल की दुकान में भी नुकशान हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने और यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



