हसौद थाना में नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो ब्लैकमेलिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती: थाना हसौद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेकेलकला में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की माता ने दिनांक 17.01.2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 06.01.2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता खेत से लौट रही थी, तभी गांव का श्रवण केंवट उसे जबरन पंप हाउस की परछी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
कुछ दिनों बाद आरोपी के दोस्त खीकराम केंवट ने बताया कि उसने घटना का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रखा है और वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां द्वारा पूछताछ करने पर खीकराम ने वीडियो दिखाया और डिलीट कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी चंद्रपुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपी श्रवण केंवट (22) और खीकराम केंवट उर्फ बल्लू (24), दोनों निवासी बरेकेलकला, को 18.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार पटेल सहित पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



