चरित्र शंका में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….
बिलासपुर/चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरित्र शंका को लेकर युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नंद किशोर वैष्णव उम्र 38 वर्ष निवासी मुंगेली, 18 जून 2025 की रात चकरभाठा कैम्प स्थित अनुराग गली में गोलू ऑटो पार्ट्स के पास गया था। इसी दौरान आरोपी गौकरण गेंदले ने अपनी पत्नी से मृतक की पुरानी जानपहचान की शंका में अपने साथियों गजेंद्र सेंगर और शैलेंद्र सेंगर के साथ मिलकर मृतक के साथ हाथ मुक्का, लात और लकड़ी के बत्ता से बेरहमी से मारपीट की।
मारपीट से गंभीर रूप से घायल नंद किशोर को डायल 112 की मदद से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे उसके घर छोड़ दिया गया। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे फिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने प्रकरण में तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है।



