छत्तीसगढ़ में इन दोनो अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। नए नए तरीके से लोगो को लूटने का काम चल रहा है। सक्ती जिले के मल्दा गांव में संचालित कियोस्क शाखा के संचालक जितेंद्र देवांगन ने 19 लोगो से 12 लाख रु की ठगी की है जिसकी गिरफ्तारी हो चुकी है,वही मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गाया है। और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है।
मिली जानकारी के अनुसार,हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में छत्तीस गढ़ ग्रामीण बैंक के कियोस्क शाखा के संचालक जितेंद्र देवांगन अपने साथियों के साथ मिलकर भोली भाली लोगो को उनका खाता होल्ड है कहकर खाते से पैसा निकाल कर अपने खाते में ट्रांसफर किया करते थे। जिसमे 3 आरोपी ओंकार कश्यप, जगदीश और चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों पर धारा 420,34 कायम किया गया है।



