नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
कोंडागांव। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए फरसगांव पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता के परिजनों ने थाना फरसगांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अनीश मण्डावी पिता मोहन लाल मण्डावी उम्र 24 वर्ष, निवासी कोटमरगांव थाना अंतागढ़ जिला कांकेर (छ.ग.) ने शादी का झांसा देकर लंबे समय से नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
ऐसे दिया घटना को अंजाम युवती के परिजनों को युवती को अच्छा काम दिलाने के बाहने अपने साथ तमिलनाडु ले गया दो साल अपने साथ रखा वहां लगातार बलात्कार करता रहा युवती 8 माह की गर्भवती हुई तो उसे तमिलनायडू से ला उसके घर छोड़ गया युवती ने रोते हुए सारी बातें परिजनों को बताई तो मामला पहुंचा थाने
घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता लगभग 8 माह की गर्भवती पाई गई।शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 376(3), 376(2)(जे)(एन), 506, 376(2)(आई), 376(2)(एफ), 376(2)(एन) भा.दं.सं., धारा 6 पॉक्सो एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया।
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर कोटमरगांव (जिला कांकेर) से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमारी पाण्डेय, सउनि पिताम्बर कत्थार, सउनि सुरेन्द्र बघेल, सउनि जयश्री सेन, आरक्षक अजय बघेल, धनश्याम यादव, नारायण साहू एवं महिला आरक्षक भानुप्रिया मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



