Parliament Session: कांग्रेस ने कहा- बैलेट पेपर से कराए जाएं चुनाव, चुनाव सुधार पर राजीव गांधी का किया जिक्र
मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर संसद में आज बहस हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस की जा रही है। विपक्ष की ओर से एसआईआर प्रक्रिया पर लगातार सरकार से जवाब मांगा गया है। वहीं, आज राज्यसभा में वंदे मातरम पर भी चर्चा की जा रही है। सरकार की ओर से अमित शाह पक्ष रखेंगे। सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर बहस हुई थी।
लोकसभा में चुनाव सुधार को लेकर बहस शुरू हो गई है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इसकी शुरुआत की। सदन में बोलते हुए कांग्रेस नेता तिवारी ने सरकार से मांग रखी की ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल करके सबसे बड़ा चुनावी सुधार किया था।’



