कुख्यात निगरानीशुदा बदमाश प्रेमलाल उर्फ प्रेम चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
भिलाई के वार्ड क्रमांक 13 कोहका में कुख्यात निगरानीशुदा बदमाश प्रेमलाल उर्फ प्रेम चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
मौके पर स्मृति नगर चौकी पुलिस, शहर पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट मोहन पटेल पहुँचे।
अधिकारियों ने फिलहाल मौत को सामान्य बताया है, लेकिन साफ कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह का खुलासा होगा।



