बाथरूम से कितना भी दुर्गंध निकले, इस माचिक की डिब्बी का ट्रिक जान लीजिए, कभी नहीं आएगी बदबू
हमारे घर में सबसे ज्यादा कीड़े बाथरूम में होते हैं. चाहे जितना भी साफ कर लें, कभी-कभी वहां से अजीब सी बदबू आती रहती है. कितने भी महंगे स्प्रे इस्तेमाल कर लें, वो बस थोड़ी देर के लिए ही खुशबू देते हैं. लेकिन वो समस्या पूरी तरह से दूर नहीं होती. क्या आपको पता है कि एक छोटी सी चीज से बाथरूम की बदबू को कंट्रोल किया जा सकता है? बिना किसी केमिकल और बहुत कम खर्च में ये ट्रिक कैसे काम करती है, चलिए जानते हैं.

बाथरूम में समस्या कहां से शुरू होती है? आमतौर पर जब हम नहाते हैं या सिंक इस्तेमाल करते हैं तो बाथरूम में नमी ज्यादा हो जाती है. अगर आपके बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन ठीक से काम नहीं करता या हवा बाहर जाने का रास्ता नहीं है तो वो नमी वहीं रह जाती है.

खासकर टॉयलेट के पीछे खाली जगहों में हवा नहीं चलती तो वहां नमी जमा हो जाती है. इसी नमी की वजह से फफूंदी लगती है और बदबू आती है. रूम फ्रेशनर थोड़ी देर के लिए उस बदबू को छुपा सकते हैं लेकिन वो नमी को खत्म नहीं कर सकते.

ये ट्रिक कैसे काम करती है? इस ट्रिक में जो सीक्रेट आइटम इस्तेमाल होता है वो है ‘एक्टिवेटेड चारकोल’. ये आम कोयले से काफी ज्यादा पावरफुल होता है. इसे खास तरीके से बनाने की वजह से इसमें लाखों छोटे-छोटे छेद होते हैं जो दिखते नहीं हैं. ये हवा में मौजूद नमी और बदबू को मैग्नेट की तरह खींचकर अपने अंदर बंद कर लेता है. साइंस की भाषा में इसे ‘एड्सॉर्प्शन’ कहते हैं. यानी ये सिर्फ बदबू को कवर नहीं करता, बल्कि उसे पूरी तरह से सोखकर हवा को साफ कर देता है.



